मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow : होली और जुमा पर यूपी में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में PAC और पुलिस की तैनाती

Lucknow : होली और जुमा पर यूपी में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में PAC और पुलिस की तैनाती

14 मार्च को होली का त्योहार और रमजान के पवित्र महीने में जुमा का दिन एक साथ पड़ने के कारण उत्तर प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यूपी पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। संवेदनशील माने जाने वाले जिलों में PAC की 60 कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की है।

राजधानी लखनऊ के साथ-साथ वाराणसी, अयोध्या, मथुरा, कानपुर, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद सहित 25 संवेदनशील जिलों में विशेष सावधानी बरती जा रही है। धार्मिक स्थलों, मस्जिदों और होली जुलूस के रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री को फैलने से रोका जा सके। साइबर सेल फर्जी खबरें फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए इमरजेंसी मेडिकल टीम और एंबुलेंस सेवाएं तैयार रखी गई हैं। बाजारों, प्रमुख चौराहों और होली जुलूस के मार्गों पर पुलिस द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सबसे ऊपरी प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन को पूरी तत्परता और सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं।

सरकार और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अफवाह फैलाने वालों और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूपी पुलिस पूरी तरह से तैयार है, ताकि होली और जुमा का यह विशेष दिन शांति और खुशी के साथ मनाया जा सके।

Share
अगला लेख → संभल के सीओ अनुज चौधरी के जान को खतरा, पिता ने सरकार से मांग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *