मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

झारखंड में भीषण गर्मी के आसार, होली पर बरतें सावधानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में भीषण गर्मी के आसार, होली पर बरतें सावधानी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रांची: झारखंड में होली के अवसर पर तेज़ गर्मी का असर दिखने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कोल्हान और पलामू मंडलों के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। अगले चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने गुरुवार को दी।

    होली के दौरान भीषण गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अधिक तापमान और गर्म हवाओं की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक धूप में निकलने से बचने की हिदायत दी गई है।

    कोल्हान और पलामू में येलो अलर्ट

    मौसम विभाग ने 14 मार्च को कोल्हान मंडल में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। इसके अलावा, 15 और 16 मार्च को पलामू और गढ़वा जिलों में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रह सकती है। इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

    चार दिन रहेंगे गर्मी के लिहाज से मुश्किल

    मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी इलाकों से आ रही गर्म हवाओं के चलते अगले चार दिन झारखंड के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। बुधवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। जमशेदपुर में तापमान 38.6 डिग्री, बोकारो में 38.1 डिग्री और राजधानी रांची में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

    मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने और तेज़ धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है। खासतौर पर दोपहर के समय बाहर जाने से परहेज करने और पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करने की हिदायत दी गई है, ताकि लू से बचा जा सके।

    Share
    अगला लेख → लीलावती अस्पताल के ‘काला जादू’ विवाद में नया मोड़, पूर्व ट्र…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *