मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

लव मैरिज के दो साल बाद पति ने रखी अनोखी मांग, इनकार करने पर पत्नी को घर से निकाला

लव मैरिज के दो साल बाद पति ने रखी अनोखी मांग, इनकार करने पर पत्नी को घर से निकाला

जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर जबरन ऑर्केस्ट्रा में नाचने और पैसे कमाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसने प्रेम विवाह किया था, लेकिन अब उसका पति उस पर पैसों के लिए दबाव बना रहा है और ऑर्केस्ट्रा में काम करने को मजबूर कर रहा है। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसे घर से निकाल दिया गया।

पीड़िता के अनुसार, उसने सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी युवक से करीब दो साल पहले मंदिर में शादी की थी। शुरू में सब कुछ ठीक था, लेकिन शादी के एक साल बाद से पति का व्यवहार बदलने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और अब जबरदस्ती ऑर्केस्ट्रा में काम करने के लिए दबाव डाल रहा है।

महिला ने आगे बताया कि उसका भैसुर (पति का बड़ा भाई) भी उसे अपने ऑर्केस्ट्रा ग्रुप में डांस करने के लिए मजबूर कर रहा है और कह रहा है कि वह कमाए हुए पैसे अपने पति को दे। इतना ही नहीं, उसके पति ने तीन महीने के गर्भ को जबरदस्ती गिरवा दिया और घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि ससुराल के अन्य सदस्य भी उसे धमकी दे रहे हैं।

महिला थाना प्रभारी अदिति कुमारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और उसके पति को थाने बुलाया गया है। उसे समझाने की कोशिश की जाएगी, लेकिन अगर वह अपनी पत्नी को अपनाने के लिए तैयार नहीं होता है, तो कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share This
अगला लेख → पूर्व कांग्रेस नेता का आरोप – 'दूसरा पाकिस्तान' बनाने की कोश…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Moderate or heavy rain shower
💧 83% 💨 4 km/h
Dehradun