मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

पूर्व कांग्रेस नेता का आरोप – ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनाने की कोशिश में संजय राउत और राहुल गांधी

पूर्व कांग्रेस नेता का आरोप – ‘दूसरा पाकिस्तान’ बनाने की कोशिश में संजय राउत और राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम पार्टी छोड़ने के बाद से लगातार कांग्रेस, विपक्षी दलों और खासकर राहुल गांधी पर निशाना साध रहे हैं। इस बार उन्होंने राहुल गांधी और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और संजय राउत देश को विभाजित करने और दूसरा पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना का भी जिक्र किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, “जिस तरह 1947 में जिन्ना ने भारत को बांटने का सपना देखा था, उसी तरह का सपना अब राहुल गांधी और संजय राउत देख रहे हैं। राहुल गांधी के प्रभाव में आने के कारण उनका ‘राहु’ उद्धव ठाकरे के परिवार और पार्टी पर भी असर डाल रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि संजय राउत और राहुल गांधी मिलकर भारत को तोड़ने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि देश की जनता अब इनकी सच्चाई समझ चुकी है और इन्हें समर्थन नहीं मिलने वाला। इसी वजह से वे एक नया पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

भाजपा ने उठाए राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा पर सवाल

वहीं, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उनकी वियतनाम यात्राओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र की बजाय दक्षिण-पूर्व एशिया में ज्यादा समय बिता रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि राहुल गांधी नए साल के समय भी वियतनाम में थे और वहां करीब 22 दिन तक रुके थे। अब एक बार फिर वे वियतनाम चले गए हैं।

भाजपा नेता ने पूछा कि बतौर नेता प्रतिपक्ष, राहुल गांधी को देश में रहकर अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए, लेकिन उनकी बार-बार वियतनाम यात्रा चौंकाने वाली है। भाजपा ने इस असाधारण लगाव पर सफाई मांगी है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के निजी दौरों का राजनीतिकरण कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि एक आम नागरिक के तौर पर राहुल गांधी को विदेश जाने का पूरा हक है।

Share
अगला लेख → मध्य प्रदेश में भी 'छावा' का जलवा, CM मोहन यादव आज मंत्रियों…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *