मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नागपुर में प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, मामला दर्ज

नागपुर में प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, मामला दर्ज

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सोमवार रात को चिटनिस पार्क से सीए रोड के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। इसकी शिकायत महिला पुलिसकर्मियों ने की है।

घटना क्या हुई?
एक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थीं। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर एक भीड़ ने उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने महिला पुलिसकर्मी की वर्दी खींचने और उनके शरीर को छूने की हरकत की। इस यौन उत्पीड़न की घटना के बाद महिला पुलिसकर्मी ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में यह भी बताया गया कि भीड़ ने अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उनकी ओर अश्लील इशारे और टिप्पणियां कीं।

प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन
नागपुर में सोमवार रात को दंगाइयों ने कई वाहन और मशीनों को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के साथ-साथ निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। इसके अलावा, दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई। प्रशासन ने क्षतिग्रस्त वाहनों और प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं।

नागपुर जिलाधिकारी ने विभागों को पत्र जारी कर जल्द से जल्द पंचनामा तैयार करने और रिपोर्ट सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र के मंत्री और नागपुर के प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी सभी नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए हैं।

Share
अगला लेख → सुनीता विलियम्स की सफल वापसी पर इसरो ने खुशी जताई , जानिए उन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *