मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा- ‘धरती ने आपको याद किया…’

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा- ‘धरती ने आपको याद किया…’

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने तक अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार की सुबह (भारतीय समय के अनुसार) धरती पर सुरक्षित लौट आए हैं। दोनों अंतरिक्ष यात्री 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्राफ्ट में सवार होकर अंतरिक्ष गए थे और उन्हें केवल एक हफ्ते बाद ही वापस आना था। लेकिन, यान में तकनीकी खराबी के कारण उन्हें अंतरिक्ष में ही रुकना पड़ा। अब जब वे सफलतापूर्वक वापस आ गए हैं, तो पूरी दुनिया से उन्हें बधाईयां मिल रही हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आपका स्वागत है, #Crew9! धरती ने आपको याद किया।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “आपका स्वागत है, #Crew9! धरती ने आपको याद किया। यह उनके धैर्य, साहस और मानवीय भावना की अद्भुत परीक्षा थी। सुनीता विलियम्स और #Crew9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर साबित किया है कि दृढ़ता का वास्तविक अर्थ क्या होता है। उनका अटूट संकल्प लाखों लोगों को प्रेरणा देगा।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “अंतरिक्ष अनुसंधान का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को पार करना, सपने देखने का साहस रखना और उन सपनों को हकीकत में बदलने की हिम्मत दिखाना। सुनीता विलियम्स एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और आइकन हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना को जीवंत किया है। हम उन सभी लोगों पर गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक मेहनत की। उन्होंने यह दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से जुड़ती है, तो क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।”

सुनीता विलियम्स ने एक बार फिर साबित किया है कि असंभव कुछ भी नहीं है, और उनकी यह यात्रा न केवल विज्ञान के क्षेत्र में, बल्कि मानवीय संकल्प और साहस की एक मिसाल है।

Share
अगला लेख → धोनी का आईपीएल में आरसीबी और एमआई के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *