मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी पुलिस विभाग में बदलाव, कई अधिकारियों का प्रमोशन और नई तैनाती

यूपी पुलिस विभाग में बदलाव, कई अधिकारियों का प्रमोशन और नई तैनाती

डीजीपी मुख्यालय ने बुधवार को वर्ष 2021 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती प्रदान की है। कई अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस संबंध में आईजी कार्मिक शलभ माथुर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

कमिश्नरेट स्तर पर पदस्थापना

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत अंजली विश्वकर्मा को वहीं पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नोएडा में तैनात शैव्या गोयल, आगरा में तैनात आदित्य, लखनऊ में कार्यरत किरन यादव द्वितीय और डॉ. अमोल मुरकुट तथा प्रयागराज में तैनात पुष्कर वर्मा को भी उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

जिलों में अपर पुलिस अधीक्षकों की तैनाती

  • मुरादाबाद: प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर आकाश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) का पदभार सौंपा गया।
  • चंदौली: आजमगढ़ में कार्यरत अनंत चंद्रशेखर को चंदौली का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
  • बरेली: अंशिका वर्मा को बरेली में ही अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) पद पर पदस्थ किया गया।
  • कानपुर: मुरादाबाद में कार्यरत अमरेंद्र सिंह को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया।
  • भदोही: आजमगढ़ में कार्यरत शुभम अग्रवाल को भदोही का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
  • लखनऊ: गोरखपुर में कार्यरत रल्लापल्ली वसंथ कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बनाया गया।
  • मैनपुरी: अयोध्या में कार्यरत अरुण कुमार सिंह को मैनपुरी का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
  • सहारनपुर: मुजफ्फरनगर में तैनात व्योम बिंदल को सहारनपुर का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया।
  • शाहजहांपुर: अलीगढ़ में कार्यरत भंवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाया गया।

डीजीपी मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
अगला लेख → गाजा पर इजरायल की बमबारी के बीच भारत ने रखी अपनी मांग, अब तक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *