मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

गाजा पर इजरायल की बमबारी के बीच भारत ने रखी अपनी मांग, अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत

गाजा पर इजरायल की बमबारी के बीच भारत ने रखी अपनी मांग, अब तक 400 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली: गाजा में इजरायल के हवाई हमलों के बाद भारत सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सरकार ने बुधवार को कहा कि गाजा की मौजूदा स्थिति को लेकर वह चिंतित है और वहां के संघर्ष प्रभावित लोगों तक मानवीय सहायता पहुंचाने का आह्वान किया। भारत की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इजराइल ने मंगलवार को गाजा पर हवाई हमले फिर से शुरू कर दिए, जिससे जनवरी में हमास के साथ हुए युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइली बमबारी में 400 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “हम गाजा की स्थिति को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं। सभी बंधकों की रिहाई अत्यंत आवश्यक है।” इसके अलावा, भारत सरकार ने संघर्ष प्रभावित गाजा के लोगों तक मानवीय सहायता जारी रखने की अपील की।

“यह सिर्फ शुरुआत है” – नेतन्याहू

इससे पहले, इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में किए गए मंगलवार के हवाई हमले “सिर्फ शुरुआत” हैं और जब तक युद्ध लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते, हमले जारी रहेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित अपने रिकॉर्डेड बयान में कहा कि इजरायल युद्धविराम पर बातचीत तभी करेगा जब सैन्य अभियान चलता रहेगा। उनके अनुसार, हमास के बंधकों की रिहाई के लिए सैन्य दबाव बनाए रखना आवश्यक है।

हमास के साथ संघर्षविराम समाप्त

इजराइल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी पर अचानक हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 404 फलस्तीनी नागरिक मारे गए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि की। इन हमलों के कारण जनवरी में लागू संघर्षविराम समाप्त हो गया और पिछले 17 महीनों से जारी युद्ध के दोबारा भड़कने की आशंका बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ने संघर्षविराम समझौते में संशोधन का प्रस्ताव रखा था, जिसे हमास ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद, इजराइली सेना को हमले का आदेश दिया गया। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि सैन्य अभियान का दायरा और बढ़ सकता है।

Share
अगला लेख → केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर केस दर्ज, 10 करोड़ रुपय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *