मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला ,फर्जी वोटिंग रोकने के लिए वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला ,फर्जी वोटिंग रोकने के लिए वोटर आईडी से लिंक होगा आधार कार्ड

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने फर्जी मतदान और फेक वोटर आईडी पर रोक लगाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब वोटर आईडी को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा।

जानकारी के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने निर्वाचन सदन में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, विधायी विभाग के सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव, यूआईडीएआई के सीईओ और चुनाव आयोग के तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत लागू की जाएगी।

तकनीकी विशेषज्ञों की होगी बैठक

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही चुनाव आयोग और यूआईडीएआई के विशेषज्ञों के बीच आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श होगा। इसके बाद इस पहल को लागू किया जाएगा।

चुनाव आयोग का आधिकारिक बयान

चुनाव आयोग ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को प्राप्त है, जबकि आधार कार्ड केवल व्यक्ति की पहचान को प्रमाणित करता है। इसीलिए, मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23 (4), 23 (5) और 23 (6) के अनुरूप की जाएगी। यह कदम उच्चतम न्यायालय के 2023 के फैसले को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के तहत मतदाता सूची को आधार डेटाबेस से जोड़ने की प्रक्रिया स्वैच्छिक होगी।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग का यह कदम उनके उस दावे की पुष्टि करता है जिसमें उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। कांग्रेस ने यह भी मांग की कि चुनाव आयोग 2024 के लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की पूरी मतदाता सूची को सार्वजनिक करे और नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए।

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को पुनः स्पष्ट किया कि आधार और वोटर आईडी को लिंक करने की प्रक्रिया मौजूदा कानूनों और उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाएगी।

Share
अगला लेख → बलूचिस्तान की 3 विश्वविद्यालयों की बड़ी पहल, छात्रों की सुरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *