मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

नहर में मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी आसिफ गिरफ्तार

नहर में मिली युवती की लाश, गला घोंटकर हत्या करने वाला आरोपी आसिफ गिरफ्तार

दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। एक युवती को गला घोंटकर मार दिया गया और फिर उसके शव को पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया गया। मृतका 12 मार्च से लापता थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं इस घटना की पूरी जानकारी।

नहर में मिली लाश से हुआ खुलासा

राजधानी दिल्ली के छावला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब नहर में एक युवती की लाश मिली। पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई, जो सीमापुरी के सुंदर नगरी इलाके की रहने वाली थी।

12 मार्च से गायब थी युवती

पुलिस जांच में सामने आया कि कोमल 12 मार्च से लापता थी। उसी दिन उसके जानकार आसिफ ने उसकी हत्या कर दी। आसिफ पेशे से टैक्सी चालक है और कोमल को पहले से जानता था। 12 मार्च को वह कोमल को अपनी कार में बैठाकर ले गया था। किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद आसिफ ने गला घोंटकर कोमल की हत्या कर दी और शव को पत्थर से बांधकर नहर में फेंक दिया।

कैसे पकड़ में आया आरोपी?

17 मार्च को जब युवती का शव पानी में ऊपर आ गया तो पुलिस को इसकी जानकारी मिली। द्वारका जिले की पुलिस ने छावला थाने में हत्या का केस दर्ज किया। कोमल की गुमशुदगी की शिकायत पहले ही सीमापुरी थाने में दर्ज थी। पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई कार को जब्त कर लिया गया है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस अपराध में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं

Share
अगला लेख → 30 मार्च को नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, मोहन भागवत के साथ एक ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *