मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

30 मार्च को नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, मोहन भागवत के साथ एक ही मंच पर होंगे

30 मार्च को नागपुर दौरे पर पीएम मोदी, मोहन भागवत के साथ एक ही मंच पर होंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में नागपुर दौरे पर रहेंगे। उनकी यह यात्रा 30 मार्च को हिंदू नववर्ष के पहले दिन तय की गई है। इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा कर सकते हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर सियासी हलकों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि वे रेशमबाग स्थित संघ के हेडगेवार स्मृति भवन और दीक्षाभूमि भी जा सकते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को RSS समर्थित पहल माधव नेत्रालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी और मोहन भागवत एक मंच साझा करेंगे।

    बता दें कि हेडगेवार स्मृति भवन, संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की समाधि स्थल है, वहीं दीक्षाभूमि वह स्थान है जहां डॉ. भीमराव अंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। ऐसे में पीएम मोदी के इन स्थानों पर जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

    गौरतलब है कि 27 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन डॉ. हेडगेवार ने की थी। यह संगठन भारत की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई प्रमुख नेता संघ की पृष्ठभूमि से आए हैं। दुनिया के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठनों में शामिल RSS के स्वयंसेवकों की संख्या करोड़ों में बताई जाती है।

    Share
    अगला लेख → बिहार: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में विवाद, गो…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *