मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

संभल: नगर पालिका की 6 बीघा जमीन पर कथित अवैध निर्माण, PM आवास योजना का लाभ भी लेने का आरोप

संभल: नगर पालिका की 6 बीघा जमीन पर कथित अवैध निर्माण, PM आवास योजना का लाभ भी लेने का आरोप

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज वारिस नगर में नगर पालिका परिषद की करोड़ों रुपये मूल्य की करीब 6.5 बीघा जमीन पर विशेष समुदाय के लोगों द्वारा अवैध रूप से मस्जिद और मकानों के निर्माण का मामला सामने आया है।

अवैध कब्जे के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अवैध कब्जा करने के बाद कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक सहायता लेकर मकान बना लिए।

34 मकान और एक मस्जिद पर प्रशासन की नजर

नगर पालिका की भूमि पर 34 मकान और एक मस्जिद अवैध रूप से बनी हुई हैं। जिला प्रशासन ने इस निर्माण को अवैध करार देते हुए तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के माध्यम से मकान मालिकों और धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों को नोटिस भेजा है। 7 दिनों के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्या कह रहे स्थानीय लोग?

इस विवाद पर स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने 30-35 वर्ष पहले इस जमीन को खरीदा था और वे नियमित रूप से नगर पालिका को हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स भी देते हैं। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी कुछ लोगों को मिला हुआ है।

राजस्व विभाग की जांच और बढ़ता विवाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग के तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ वारिस नगर में पहुंचकर अवैध निर्माणों की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र में मचा हड़कंप

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने की अनुमति कैसे मिल गई? प्रशासन की कार्रवाई से वारिस नगर के विशेष समुदाय के लोगों में हड़कंप मच गया है।

Share
अगला लेख → जनहित कार्यों में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गड़बड़ी पर होग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *