मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

युवती की गला दबाकर हत्या, शव को पत्थर से बांधकर नहर में फेंका, आरोपी आसिफ गिरफ्तार

युवती की गला दबाकर हत्या, शव को पत्थर से बांधकर नहर में फेंका, आरोपी आसिफ गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के छावला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई और फिर उसके शव को पत्थरों से बांधकर नहर में फेंक दिया गया। मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है, जो सुंदर नगरी, सीमापुरी की रहने वाली थी।

12 मार्च से थी लापता

पुलिस जांच में पता चला कि कोमल 12 मार्च से घर से लापता थी। उसी दिन उसके जानकार, आसिफ नाम के युवक ने उसकी हत्या कर दी थी। आसिफ, जो पेशे से टैक्सी चालक है, कोमल को अपनी कार में बैठाकर ले गया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद आसिफ ने कोमल का गला घोंटकर उसकी जान ले ली और फिर लाश को छावला की नहर में फेंक दिया।

शव मिलने से फैली सनसनी

हत्या के पांच दिन बाद, 17 मार्च को नहर में शव तैरता हुआ दिखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के समय आसिफ के साथ कोई और भी शामिल था या नहीं। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share
अगला लेख → लखनऊ में महिला के अपहरण, गैंगरेप और हत्या की वारदात से हड़कं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *