मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल जिस कैब से हिमाचल गए, उसके ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

मेरठ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल जिस कैब से हिमाचल गए, उसके ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

मेरठ में अपने पति सौरभ की हत्या करने के बाद, मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल 4 मार्च की शाम 7 बजे हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए रवाना हो गए। उसी दिन सुबह 10 बजे उन्होंने एक कैब बुक की थी। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित काशी की डेरी से वे हिमाचल के लिए निकले। इस सफर के दौरान उनके कैब ड्राइवर अजब सिंह ने कई अहम खुलासे किए हैं।

कैब में कम बोलते थे दोनों, मुस्कान सोती थी साहिल की गोद में

ड्राइवर अजब सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों का व्यवहार सामान्य था और वे एक-दूसरे से बहुत कम बातचीत करते थे। साहिल नशे का आदी था और रोजाना होटल के कमरे में शराब की एक-दो बोतल लेकर जाता था। हालांकि, मुस्कान को उन्होंने शराब पीते नहीं देखा, लेकिन यूपी के शामली में उसने तीन बीयर खरीदी थीं और उन्हें पीते हुए देखा गया था, जिससे लगा कि वह भी नशे की आदी हो सकती है।

कैब ड्राइवर ने आगे बताया कि मुस्कान जब थक जाती या नींद में होती, तो वह साहिल की गोद में सिर रखकर सो जाती थी। सफर के दौरान मुस्कान ने दो बार फोन पर किसी से “मम्मी” कहकर बात की थी। ड्राइवर को यह अंदाजा भी नहीं था कि ये दोनों एक जघन्य हत्या को अंजाम देकर छुट्टियां मनाने निकले हैं।

हत्या के बाद शव को किया टुकड़ों में तब्दील

दरअसल, मुस्कान और साहिल ने मिलकर पहले सौरभ की हत्या की और फिर उसके शव के कई टुकड़े कर ड्रम में भर दिए। इसके बाद उसे सीमेंट और रेत से सील कर दिया, ताकि किसी को शक न हो। हत्या के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए। लेकिन पुलिस को जब साजिश का पता चला, तो जांच के बाद 18 मार्च को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share
अगला लेख → आरपीएफ ने 9 पत्थरबाजों को पकड़ा, जो गुजरने वाली ट्रेनों पर प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *