मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में युवक ने 8 कामकाजी महिलाओं से शादी कर लूटा, लाखों का लोन निकलवाया

यूपी में युवक ने 8 कामकाजी महिलाओं से शादी कर लूटा, लाखों का लोन निकलवाया

सोनभद्र जिले में मेट्रोमोनियल वेबसाइट की आड़ में शादी कर महिलाओं से ठगी करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर आरोप है कि वह नौकरीपेशा महिलाओं को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करता और फिर उनसे लाखों रुपये हड़प लेता था। इस धोखाधड़ी का शिकार हुई तीन शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

शुक्रवार को दो शिक्षिकाएं चुर्क क्षेत्र के एक स्कूल पहुंचीं और वहां तैनात शिक्षक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक ने दोनों से शादी की है और अब एक अन्य शिक्षिका के साथ रह रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में दोनों महिलाएं एसपी कार्यालय गईं और आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके बाद वे स्कूल की तीसरी शिक्षिका को भी कोतवाली लेकर पहुंचीं।

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए शादी

एक पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि उसकी शादी जून 2014 में एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के माध्यम से सोनभद्र निवासी आरोपी से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के बाद जब वह अपने ट्रांसफर की बात करती तो आरोपी हमेशा टालमटोल करता। कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति चुर्क क्षेत्र की एक अन्य शिक्षिका से शादी कर साथ रह रहा है।

आठ महिलाओं से शादी और लाखों की ठगी का आरोप

संतकबीरनगर निवासी एक अन्य शिक्षिका ने भी इसी व्यक्ति से शादी करने का दावा किया। उसने बताया कि आरोपी ने उससे 42 लाख रुपये का लोन भी पास करवाया। तीनों महिलाओं का आरोप है कि आरोपी अब तक सात से आठ नौकरीपेशा महिलाओं से शादी कर उन्हें धोखा दे चुका है। इनमें देवरिया, संतकबीरनगर और गोरखपुर की महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपी ने उनसे भारी रकम भी ऐंठी है।

इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share
अगला लेख → टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड, इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने तोड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *