मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

नागपुर में हिंसा के दौरान पहली जान गई, इरफान अंसारी ने अस्पताल में दम तोड़ा

नागपुर में हिंसा के दौरान पहली जान गई, इरफान अंसारी ने अस्पताल में दम तोड़ा

नागपुर में हाल ही में हुई हिंसा के कारण शहर में भारी तनाव का माहौल देखने को मिला था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू किया था। घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद, अभी भी नौ इलाकों में कर्फ्यू जारी है।

इस हिंसा के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए इरफान अंसारी का निधन हो गया है। 17 तारीख को हुई हिंसा में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें आईसीयू में रखा गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अब भी 9 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी

घटना के छह दिन बाद भी नागपुर के नौ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू है। सोमवार रात शहर में भड़की हिंसा के बाद पुलिस ने एहतियातन 11 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया था। हालांकि, दो क्षेत्रों से गुरुवार को कर्फ्यू हटा लिया गया, लेकिन बाकी नौ थाना क्षेत्रों में अब भी पाबंदियां जारी हैं। इनमें गणेशपेठ, कोतवाली, तहसील, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, इमामवाड़ा और यशोधरानगर शामिल हैं।

हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहली बार हिंसा के बाद नागपुर पहुंचे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के 4-5 घंटे के भीतर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों के आधार पर अब तक 104 लोगों की पहचान की गई है, जिनमें से 92 को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें 10 नाबालिग भी शामिल हैं। इसके अलावा, 64 सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई की गई है।

Share
अगला लेख → 1 अप्रैल से इन मोबाइल नंबरों पर UPI सेवाएं बंद हो जाएंगी, बै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *