मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच झंडे को लेकर जारी विवाद, अमृतसर में बस पर फिर हुआ हमला

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच झंडे को लेकर जारी विवाद, अमृतसर में बस पर फिर हुआ हमला

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच विवादित झंडे को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब पंजाब में भी हिमाचल प्रदेश की बसों को निशाना बनाया जाने लगा है। इसी कड़ी में अमृतसर के बस स्टैंड पर शनिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की चार बसों के विंडशील्ड तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि बसों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे मिले। घटना के समय ये बसें बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी थीं और उनमें कोई यात्री या स्टाफ मौजूद नहीं था।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। इससे पहले, मोहाली के खरड़ इलाके में भी दो अज्ञात लोगों ने एचआरटीसी की एक बस पर हमला कर उसकी विंडशील्ड और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ये घटनाएं हिमाचल प्रदेश में हुई एक घटना के बाद सामने आई हैं, जब कुछ स्थानीय लोगों ने पंजाब के युवकों के समूह की मोटरसाइकिलों से भिंडरावाले की तस्वीर वाले झंडे हटा दिए थे। इसके बाद विवाद गहराता चला गया। विरोध जताने के लिए ‘दल खालसा’ और ‘सिख यूथ ऑफ पंजाब’ के कार्यकर्ताओं ने होशियारपुर में हिमाचल रोडवेज और कुछ निजी बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चिपका दी थीं।

मोहाली में भी बस पर हुआ था हमला
इससे पहले, मोहाली के खरड़ में भी हिमाचल रोडवेज की एक बस को निशाना बनाया गया था। यह बस जब चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की ओर जा रही थी, तब खरड़ फ्लाईओवर के पास दो अज्ञात हमलावरों ने उसे रोककर डंडों से हमला कर दिया। हमले में बस के आगे के विंडशील्ड और कुछ खिड़कियों के शीशे टूट गए। ड्राइवर और कंडक्टर के अनुसार, हमलावरों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे और वे एक कार में आए थे, जिसकी नंबर प्लेट पर स्टीकर चिपका कर उसे छुपाया गया था।

Share
अगला लेख → यूपी में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह पर विजिलेंस जांच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *