मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP: डीजे पर नाचते हुए सिपाही ने की फायरिंग, हुआ सस्पेंड, पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई

UP: डीजे पर नाचते हुए सिपाही ने की फायरिंग, हुआ सस्पेंड, पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र कुमार नागर ने जानकारी दी कि शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले कांस्टेबल प्रशांत कुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इस दौरान मौजूद दूसरे कांस्टेबल गौरव कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई तब की गई जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें प्रशांत कुमार को गोली चलाते और गौरव कुमार को वहां मौजूद देखा गया।

थाना प्रभारी सुनील कसाना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर प्रशांत कुमार के खिलाफ हर्ष फायरिंग का मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हर्ष फायरिंग से लोगों की जान को खतरा हो सकता है, और इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी।

इस घटना के चलते कांस्टेबल गौरव कुमार पर भी गाज गिरी। जांच में उसकी भूमिका सामने आने के बाद एसएसपी अभिषेक सिंह ने उसे भी निलंबित करने का आदेश दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि दोनों सिपाहियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share
अगला लेख → सहारनपुर: बीजेपी नेता ने परिवार पर चलाई गोलियां, पत्नी और बच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *