मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने पर मानहानि सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

कुणाल कामरा की मुश्किलें बढ़ीं, एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करने पर मानहानि सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

    स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार, एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि कामरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(1)(बी) (सार्वजनिक अशांति फैलाने संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    मामला तब तूल पकड़ा जब कुणाल कामरा ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में अपने शो के दौरान फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने का संशोधित रूप में उपयोग करते हुए एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया। उन्होंने अपने प्रदर्शन में ‘गद्दार’ शब्द का इस्तेमाल कर शिंदे पर निशाना साधा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। बताया जा रहा है कि करीब दो मिनट के इस वीडियो में कामरा ने एनसीपी और शिवसेना पर व्यंग्य किया है।

    हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़

    एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में करीब 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार रात को बड़ी संख्या में शिवसेना के समर्थक होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर जमा हुए, जहां यह क्लब स्थित है, और उन्होंने होटल और क्लब परिसर में तोड़फोड़ की। यह वही जगह है जहां ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो की शूटिंग भी की गई थी।

    अजित पवार का बयान

    इस पूरे विवाद पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कानून, संविधान और नियमों की मर्यादा का सभी को पालन करना चाहिए। हर किसी को अपनी सीमा के भीतर रहकर ही अभिव्यक्ति करनी चाहिए। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन स्थिति ऐसी न बने कि पुलिस को दखल देना पड़े।”

    Share
    अगला लेख → उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे , जानें यूपी में ह…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *