मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IPL 2025 शुरू होते ही क्रिकेट जगत में बवाल, पूर्व खिलाड़ी के बोल से मचा हंगामा

IPL 2025 शुरू होते ही क्रिकेट जगत में बवाल, पूर्व खिलाड़ी के बोल से मचा हंगामा

    आईपीएल 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 242 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

    राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा ऑर्चर इस मैच में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। उन्हें हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जमकर निशाना बनाया और उनके खिलाफ खूब रन बटोरे। ऑर्चर ने अपने 4 ओवरों में 76 रन खर्च किए और कोई विकेट नहीं ले सके। यह उनके टी20 करियर का सबसे खराब प्रदर्शन था और इसी के साथ वे आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए।

    हालांकि, इस मैच में जितना चर्चा ऑर्चर के खराब प्रदर्शन की रही, उससे ज्यादा सुर्खियों में हरभजन सिंह की एक टिप्पणी रही, जो उन्होंने लाइव कमेंट्री के दौरान कही। दरअसल, जब 18वें ओवर में ईशान किशन बल्लेबाजी कर रहे थे और जोफ्रा ऑर्चर गेंदबाजी कर रहे थे, तब हरभजन सिंह ने टिप्पणी करते हुए कहा, “लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है।”

    हरभजन की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई यूजर्स ने इसे आपत्तिजनक बताया और उनकी आलोचना शुरू कर दी। ट्विटर (अब एक्स) पर एक यूजर ने लिखा, “हरभजन सिंह की यह टिप्पणी नस्लीय है और इस पर एक्शन लिया जाना चाहिए। कृपया उन पर बैन लगाएं।” वहीं, एक अन्य यूजर रिंकू ने कहा, “हरभजन ने लाइव कमेंट्री में जो कहा, वह स्वीकार्य नहीं है। यह घृणित टिप्पणी है।”

    इरिका मॉरिस नाम की एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा, “अब समय आ गया है कि आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स इस पर कदम उठाएं और हरभजन सिंह को कमेंट्री पैनल से हटा दें।”

    हरभजन सिंह की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद पर आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स क्या रुख अपनाते हैं।

    Share
    अगला लेख → सनराइजर्स हैदराबाद ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बना डाला व…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *