मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गाजियाबाद में एक शराब की दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का हुआ नुकसान

गाजियाबाद में एक शराब की दुकान में लगी भीषण आग , लाखों का हुआ नुकसान

    गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन में एक वाइन शॉप में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे BYOB Tha Weekend नामक मॉडल शॉप व रेस्टोरेंट में अचानक आग भड़क उठी। आग की भयावह लपटें दूर तक दिखाई दीं और आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई, और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

    घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सतर्क किया गया। रात 1:16 बजे फायर स्टेशन और पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस आग में लाखों रुपये की शराब और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

    आग लगने का संभावित कारण
    मॉडल वाइन शॉप के साथ ही बाहरी हिस्से में कैंटीन और रेस्टोरेंट भी बना हुआ था, जहां लोग भोजन और ड्रिंक्स का आनंद लेते थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।

    सीएफओ राहुल पाल ने जानकारी दी कि दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर पहुंचीं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    Share
    अगला लेख → बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने नंद किशोर गुर्जर को थमाया कारण बताओ…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *