मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, हत्या के बाद लाश को पेड़ पर लटकाया गया

रोंगटे खड़े करने वाली वारदात, हत्या के बाद लाश को पेड़ पर लटकाया गया

    बिहार के वैशाली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपराधियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को आम के पेड़ से लटका दिया। इस दर्दनाक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है, जहां 24 वर्षीय सौरभ कुमार की हत्या कर दी गई। सौरभ असुरार गांव का रहने वाला था और हाल ही में शिवरात्रि के दिन उसने अपनी दुकान खोली थी। लेकिन अब उसी दुकान के पीछे एक आम के पेड़ से उसकी लाश संदिग्ध हालात में लटकी हुई मिली।

    जब स्थानीय लोगों ने पेड़ से झूलता शव देखा तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस निर्मम हत्या से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए शव को नेशनल हाईवे-22 पर रखकर सड़क जाम कर दी।

    फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर सड़क से जाम हटाने का प्रयास कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

    Share
    अगला लेख → 'भाबीजी घर पर हैं' के राइटर का कैंसर से निधन, पैतृक गांव में…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *