मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

वक्फ बिल के खिलाफ पटना में विशाल धरना, आरजेडी का समर्थन, लालू और तेजस्वी ने जताई एकता

वक्फ बिल के खिलाफ पटना में विशाल धरना, आरजेडी का समर्थन, लालू और तेजस्वी ने जताई एकता

    बुधवार को पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने महाधरना आयोजित किया, जिसे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का समर्थन मिला। इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए और मंच से अपनी बात रखी। विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड समेत कई अन्य मुस्लिम संगठनों ने भी भाग लिया।

    तेजस्वी यादव ने इस धरने को संबोधित करते हुए कहा, “इस बिल के खिलाफ सभी को एकजुट होना होगा। कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए इसका समर्थन कर रहे हैं, लेकिन आरजेडी हमेशा मुस्लिम समाज के साथ खड़ी है। यह बिल देश में विभाजन और भाईचारे को खत्म करने की साजिश है।”

    मुस्लिम संगठनों का मानना है कि यह संशोधन बिल मस्जिदों और दरगाहों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है और उनके धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाने की आशंका पैदा कर रहा है। इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी इस बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ था, और अब बिहार विधानसभा चुनावों से पहले पटना में विरोध तेज हो गया है।

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी इस विरोध का समर्थन किया। पार्टी के बिहार विधायक अख्तरुल इमान गर्दनीबाग में प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और समर्थन जताया।

    विपक्ष पर जीतन राम मांझी और बीजेपी का पलटवार

    हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस धरने को राजनीति से प्रेरित बताया और आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे विरोध प्रदर्शनों से समाज में असंतुलन फैल सकता है।

    वहीं, बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने भी इस प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) इस बिल को लेकर भ्रम फैला रहा है।” इस बिल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है, और बिहार में आगामी चुनावों के मद्देनजर यह मुद्दा और गरमाता दिख रहा है।

    Share This
    अगला लेख → थलापति विजय की आखिरी फिल्म करेगी धमाल, बॉक्स ऑफिस पर छाएगा उ…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
    निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
    मौसम
    22°C
    Partly Cloudy
    💧 93% 💨 5 km/h
    Dehradun