मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी दिक्कत, आगरा में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान में तकनीकी दिक्कत, आगरा में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई

आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट ने सतर्कता बरतते हुए खेरिया एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई। स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली से एक दूसरा विमान मंगवाया गया, जिससे बाद में मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हुए।

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आगरा दौरे के बाद जब लखनऊ लौटने के लिए रवाना हुए, तो उनका चार्टर्ड प्लेन दोपहर 3:40 बजे उड़ान भर चुका था। लेकिन करीब 20 मिनट बाद तकनीकी समस्या के कारण विमान को वापस आगरा लौटना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री को एयरपोर्ट लाउंज में करीब 1 घंटे 50 मिनट तक रुकना पड़ा। इस दौरान पुलिस आयुक्त, जिला मजिस्ट्रेट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

शाम 5:42 बजे दिल्ली से दूसरा चार्टर्ड विमान आगरा पहुंचा। पूरी सुरक्षा जांच के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसमें सवार होकर लखनऊ रवाना हुए। इस देरी के कारण लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने वाला एक कार्यक्रम, जो सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ही आगरा से लखनऊ जा रहे थे।

Share
अगला लेख → वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, खिड़की का कांच टूटा, य…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *