मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर

पत्नी के मायके जाने के बाद व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली

पत्नी के मायके जाने के बाद व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस भयावह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह दर्दनाक घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चकरी गोटिया गांव की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी घटना से एक दिन पहले ही मायके चली गई थी। मृतकों में उसकी तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।

बच्चों की निर्मम हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राजीव ने देर रात अपने चार नाबालिग बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। मरने वालों में 13 वर्षीय स्मृति, 9 वर्षीय कीर्ति, 7 वर्षीय प्रगति और 5 वर्षीय ऋषभ शामिल हैं। बच्चों की हत्या करने के बाद राजीव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

सुबह बाबा ने देखा दिल दहला देने वाला मंजर

घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह राजीव के बाबा ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। किसी तरह जब वे घर के अंदर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख सन्न रह गए। चारों बच्चों की खून से लथपथ लाशें देखकर उनकी रूह कांप उठी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, और हर कोई इस क्रूरता से स्तब्ध है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

Share
अगला लेख → हॉलीवुड स्टार को पछाड़ चुका ये बॉलीवुड हीरो, अब सनी देओल की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *