मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

मुख्यमंत्री योगी ने आयुष और FSL में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा- ईमानदारी से करें कार्य

मुख्यमंत्री योगी ने आयुष और FSL में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, कहा- ईमानदारी से करें कार्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को एक नई पहचान और वैश्विक मंच मिला है। इसी क्रम में, गुरुवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी ने आयुष विभाग और गृह विभाग के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा चयनित 283 चिकित्सा अधिकारियों और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा केवल नारों और भाषणों से नहीं होती, बल्कि ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही संभव होती है। उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और तत्परता के साथ अपने कार्यों को निभाएं, जिससे उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से प्रगति कर सके।

इस समारोह के दौरान, निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित कुल 283 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें आयुष विभाग के अंतर्गत 163 चिकित्सा अधिकारी, 2 रीडर (आयुर्वेद), 19 प्रोफेसर, 3 प्रवक्ता (होम्योपैथी) और गृह विभाग के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के 96 कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक शामिल थे।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी को सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्षता और ईमानदारी से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया और सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश में पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को एक नई पहचान और वैश्विक मंच मिला है। इसी क्रम में, गुरुवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी ने आयुष विभाग और गृह विभाग के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा चयनित 283 चिकित्सा अधिकारियों और कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवचयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा केवल नारों और भाषणों से नहीं होती, बल्कि ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन से ही संभव होती है। उन्होंने सभी नवचयनित अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और तत्परता के साथ अपने कार्यों को निभाएं, जिससे उत्तर प्रदेश देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से प्रगति कर सके।

इस समारोह के दौरान, निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित कुल 283 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें आयुष विभाग के अंतर्गत 163 चिकित्सा अधिकारी, 2 रीडर (आयुर्वेद), 19 प्रोफेसर, 3 प्रवक्ता (होम्योपैथी) और गृह विभाग के तहत विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के 96 कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक शामिल थे।

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद सभी अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना की। मुख्यमंत्री ने भी इस अवसर पर यूपीपीएससी और यूपीएसएसएससी को सरकार की मंशा के अनुरूप निष्पक्षता और ईमानदारी से भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया और सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Share This
अगला लेख → लखनऊ: अटल चौक पर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन, योगी सरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun