मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, इस जिले में था केंद्र

मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, इस जिले में था केंद्र

भोपाल: मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, यह झटके सिंगरौली और आसपास के जिलों में महसूस हुए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली था, और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।

एनसीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर 3 बजकर 7 मिनट पर सिंगरौली और उसके आस-पास के इलाकों में भूकंप आया। इसका केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। हल्की तीव्रता होने के कारण इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और कार्यस्थलों से बाहर निकल आए।

गौरतलब है कि इससे पहले, पिछले वर्ष अक्तूबर में नर्मदापुरम जिले में 2.8 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। भारत मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के अधिकारी वी.एस. यादव ने बताया कि वह भूकंप दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर आया था। हालांकि, उस दौरान भी किसी प्रकार की हानि नहीं हुई थी।

Share
अगला लेख → बार-बार हाई ब्लड प्रेशर हो रहा है? स्वामी रामदेव के ये उपाय …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *