मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

लखनऊ के अनाथालय में फूड प्वाइजनिंग का कहर, 2 बच्चों की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

लखनऊ के अनाथालय में फूड प्वाइजनिंग का कहर, 2 बच्चों की मौत, 16 अस्पताल में भर्ती

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां मानसिक रूप से मंदित बच्चों के एक अनाथालय में फूड प्वाइजनिंग का गंभीर मामला उजागर हुआ है। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

    कैसे हुआ हादसा?

    यह मामला 23 मार्च की रात सामने आया, जब अनाथालय में भोजन करने के बाद कई बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि करीब 25 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए थे, जिनमें से दो की जान चली गई। फिलहाल 16 बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि बाकी बच्चों की तबीयत में सुधार है।

    उल्टी और पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती

    राजकीय बालगृह “निर्वाण संस्थान” के कर्मचारियों के अनुसार, खाने के बाद कई बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की समस्या होने लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना के वक्त संस्थान में कुल 146 बच्चे मौजूद थे। इलाज के दौरान लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि बाकी का इलाज जारी है।

    खिचड़ी और दही खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अनाथालय में बच्चों को खिचड़ी और दही परोसा गया था, जिसे खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। आशंका जताई जा रही है कि भोजन में गड़बड़ी के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Share
    अगला लेख → आरसीबी को 17 साल के सूखे को खत्म करना होगा, अब इस टीम से होग…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *