मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

5 माह की मासूम बच्चियों को पिता ने बेरहमी से मारा, दिल दहला देने वाली वजह सामने आई

5 माह की मासूम बच्चियों को पिता ने बेरहमी से मारा, दिल दहला देने वाली वजह सामने आई

राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपनी ही 5 महीने की जुड़वा बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी और उसके परिवारवालों ने बच्चियों के शवों को दफना दिया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी से विवाद के बाद पिता ने किया क्रूर कृत्य

मृत बच्चियों की मां, अनीता यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही घर में मामूली कहासुनी हो रही थी। सुबह 11 बजे वह अपनी दोनों बेटियों, निधि और नव्या, को टीकाकरण के लिए लेकर गई थी। दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसके पति, अशोक कुमार यादव ने उसके साथ मारपीट की। गुस्से में आकर उसने मासूम बच्चियों को बेरहमी से फर्श पर पटक दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे की चाहत बनी मासूमों की मौत की वजह

अनीता के अनुसार, वह इस दर्दनाक घटना को देखकर बेहोश हो गई थी। जब उसे होश आया, तब तक परिवारवालों ने बच्चियों को अस्पताल ले जाने का नाटक किया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने शवों को गुपचुप तरीके से दफना दिया। बताया जा रहा है कि अशोक और उसके परिवार के लोग बेटा चाहते थे, जिसके कारण वे अनीता को लगातार ताने मारते थे।

मामा की सूचना पर हुआ खुलासा

घटना की जानकारी मृतक बच्चियों के मामा, सुनील यादव, को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही आईपीएस रोशन मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से दफनाए गए शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल, बच्चियों के शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है।

Share
अगला लेख → बरेली : अलविदा जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने किया फ्लैग मार्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *