मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

राम जन्मभूमि पूजन की तैयारी का जायज़ा लेने,कल अयोध्या जाएंगे CM योगी

राम जन्मभूमि पूजन की तैयारी का जायज़ा लेने,कल अयोध्या जाएंगे CM योगी

लखनऊ – अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन की तैयारी अपने अंतिम दौर में है,कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने का कार्य जोरो पर चल रहा है इसके लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे.

5 अगस्त का दिन रामभक्तों के लिए बेहद खास है. कई सालों तक कोर्ट में चले केस के बाद आखिरकार इस दिन राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होगा और फिर आधारशिला रखी जाएगी. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई लोग शामिल होने वाले हैं और ऐसे में तैयारियों जोरों पर है.

कार्यक्रम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार 2 अगस्त को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह पूरे क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेंगे ताकि 5 अगस्त के दिन कार्यक्रम में कोई कमी न रह जाए. वहीं सीएम ने रामभक्तों से अपील भी की है कि वह इस कार्यक्रम को अपने घरों में रहकर टीवी पर ही देखें और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अयोध्या में न जुटें.

Share
अगला लेख → अमेरिका भी बोलेगा "जय श्री राम" भूमि पूजन के दिन होगी ऑनलाइन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *