मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अमेरिका भी बोलेगा “जय श्री राम” भूमि पूजन के दिन होगी ऑनलाइन प्रार्थना

अमेरिका भी बोलेगा “जय श्री राम” भूमि पूजन के दिन होगी ऑनलाइन प्रार्थना

वर्ल्ड न्यूज़ – अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के अवसर पर उत्तर अमेरिका के हिंदू मंदिरों में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा. धार्मिक समूहों ने यह जानकारी दी. हिंदू मंदिर एग्जिक्यूटिव्ज कॉन्फ्रेंस और हिंदू मंदिर प्रीस्ट्स कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर अयोध्या में होने वाले ‘श्री राम मंदिर भूमि पूजन’ के अवसर पर पूरे अमेरिका में एक साथ राष्ट्रीय प्रार्थना करने का आह्वान किया.

इसमें कहा गया कि इस शुभ अवसर पर अमेरिका, कनाडा और कैरिबियाई द्वीपों के मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर भगवान राम के ‘चरणकमल’ में सेवा देंगे. कैलिफोर्निया के बे इलाके में शिव दुर्गा मंदिर के संस्थापक, अध्यक्ष एवं आचार्य पंडित कृष्ण कुमार पांडेय ने कहा कि ‘वैश्विक हिंदू समुदाय के लिए पांच अगस्त 2020 का ऐतिहासिक समारोह नए युग की शुरुआत है। हमें इस दिन को अब से एक त्योहार के रूप में मनाना चाहिए.’

Share
अगला लेख → एशिया का भविष्य चीन-भारत के रिश्तों पर निर्भर - प्रदीप ग्याव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *