मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

CORONA – भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब,एक दिन में आये 56 हज़ार नए मरीज

CORONA – भारत में संक्रमितों की संख्या 20 लाख के करीब,एक दिन में आये 56 हज़ार नए मरीज

नई दिल्ली – भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है बीतें 24 घंटे की बात करे तो यहाँ 56,282 कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं, 904 लोगों की मौत भी हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल संक्रमितों की संख्या 19 लाख 64 हजार 536 हो गई है. इनमें पांच लाख 95 हजार एक्टिव केस हैं तो वहीं 13 लाख 28 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. अबतक 40 हजार 699 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. 5 अगस्त तक भारत में अब तक 2,21,49,351 सैंपल टेस्ट किए गए है, वहीं 5 अगस्त को एक दिन में 6,64,949 सैंपल टेस्ट किए गए है.

कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,973,520), ब्राजील (2,862,761) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

देश में इस वक्त करीब छह लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में सवा लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवे नंबर पर दिल्ली है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

Share
अगला लेख → 16 अगस्त से भक्त कर सकेंगे माता 'वैष्णो देवी' के दर्शन

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *