मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

16 अगस्त से भक्त कर सकेंगे माता ‘वैष्णो देवी’ के दर्शन

16 अगस्त से भक्त कर सकेंगे माता ‘वैष्णो देवी’ के दर्शन

जम्मू – माता वैष्णो देवी के भक्तो के लिए अच्छी खबर है, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 16 अगस्त से वैष्णो देवी मंदिर दोबारा खोलने का फैसला किया है. कोरोना संक्रमण के चलते 19 मार्च को यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.

हालांकि, सरकार द्वारा जारी आदेश में माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू करने का अलग से कोई जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अन्य धार्मिक स्थलों की तरह ही यात्रा शुरू कर दी जाएगी. श्रद्धालुओं की संख्या सीमित जरूर हो सकती है. जम्‍मू-कश्‍मीर के प्रमुख सचिव रोहित कंसल ने कहा कि 16 अगस्त, 2020 से जम्मू और कश्मीर में सभी धार्मिक स्थलों और पूजा स्थलों को खोलने का फैसला लिया गया है. लेकिन धार्मिक जुलूस और बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए इजाजत नहीं मिलेगी.

वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर किराए में 65 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इस हेलीकॉप्टर सेवा के लिए नए टेंडर की प्रक्रिया पूरा होने के बाद यह बढ़े हुए किराए 1 अप्रैल 2020 से लागू होंगे.

Share
अगला लेख → मथुरा में इस बार जन्माष्टमी के सभी कार्यक्रमों पर रोक

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *