मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आईपीएल में चमका 24 साल का खिलाड़ी, ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ टॉप पर पहुंचा

आईपीएल में चमका 24 साल का खिलाड़ी, ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ टॉप पर पहुंचा

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम के कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है, जिनमें ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 191 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रभसिमरन ने 36 गेंदों में 54 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली, जिसने टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया और साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।

24 वर्षीय प्रभसिमरन सिंह के लिए यह सीजन अब तक काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 10 मैचों में 34.60 की औसत से 346 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। चेन्नई के खिलाफ उनकी 54 रनों की पारी ने उन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में पहले स्थान पर पहुंचा दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मनन वोहरा के नाम था, जिन्होंने 1083 रन बनाए थे। प्रभसिमरन ने साल 2019 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से अब तक उन्होंने कुल 44 पारियों में 25.05 की औसत से 1102 रन बना लिए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस सूची में राहुल तेवतिया और आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

चेन्नई पर 4 विकेट से मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए टीम को अपने बाकी बचे चार मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 4 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ है, इसके बाद उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है।

Share
अगला लेख → LoC पर अशांति फैलाने से नहीं रुक रहा पाकिस्तान, लगातार सात द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *