मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

तेलंगाना में मिसाइल विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका, तीन लोगों की जान गई, छह घायल

तेलंगाना में मिसाइल विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका, तीन लोगों की जान गई, छह घायल

तेलंगाना और राजस्थान में मंगलवार को दो अलग-अलग औद्योगिक हादसों ने लोगों का ध्यान खींचा। तेलंगाना के यदाद्रिभुवनगिरी जिले में एक मिसाइल ईंधन बनाने वाली फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन मजदूरों की जान चली गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। वहीं राजस्थान के अजमेर जिले में एक पेपर फैक्ट्री में आग लग गई, हालांकि वहां किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तेलंगाना: मिसाइल ईंधन फैक्ट्री में विस्फोट, तीन की मौत

तेलंगाना के मोटाकोंदूर मंडल के कटेपल्ली गांव स्थित प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मंगलवार शाम जोरदार विस्फोट हुआ। यह कंपनी भारत के मिसाइल कार्यक्रमों के लिए ठोस प्रणोदक (Solid Propellant) तैयार करती है। हादसे में तीन मजदूरों — संदीप, नरेश और देवी चरण — की मौत हो गई। सभी मृतक मोटाकोंदूर गांव के रहने वाले थे।

घटना में घायल हुए छह अन्य मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोटाकोंदूर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर के अनुसार, विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने कंपनी के बाहर प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है।

राजस्थान: अजमेर में पेपर फैक्ट्री में लगी आग

वहीं दूसरी ओर, राजस्थान के अजमेर जिले के पलरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात एक पेपर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।अग्निशमन अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और उम्मीद जताई कि सुबह तक स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Share
अगला लेख → भारत ने अब तक 926 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा, वहीं 184…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *