मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

एपी सिंह ने कहा- ‘सीमा हैदर को आतंक से जोड़ना गलत, वह हमारी बहू हैं और समाज की इज्जत

एपी सिंह ने कहा- ‘सीमा हैदर को आतंक से जोड़ना गलत, वह हमारी बहू हैं और समाज की इज्जत

पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर का नाम पहलगाम आतंकी हमले से जोड़े जाने पर उनके वकील एपी सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सीमा ने अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद नेपाल में सनातन धर्म के अनुसार सचिन से विवाह किया था और भारत आने के बाद विधिवत हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया। वर्तमान में वह भारतीय नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं और उनकी याचिका राष्ट्रपति के पास विचाराधीन है।

एपी सिंह के अनुसार, भारत में रहने के दौरान सीमा सिर्फ अपने ससुराल और अस्पताल गई हैं, इसके अलावा उन्होंने कहीं यात्रा नहीं की है। इसलिए उनका नाम पहलगाम हमले से जोड़ना पूरी तरह अनुचित और भ्रामक है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब सीमा पाकिस्तान में थीं, तभी उनका तलाक हो चुका था। पिता की मृत्यु के बाद उनकी दोस्ती सचिन से हुई, और दोनों ने नेपाल में शादी की। इसके बाद सीमा ने अपने बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत प्रवेश किया, जहां उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने के बाद रीति-रिवाजों के अनुसार फिर से विवाह किया।

सीमा और सचिन की एक बेटी है, जिसका नाम मीरा है। मीरा भारत में पैदा हुई और एक भारतीय नागरिक है। वकील एपी सिंह ने कहा कि सीमा अब भारत की बहू हैं और मीणा समाज का गौरव हैं। उन्हें इस तरह के आरोपों से जोड़ना न केवल अनुचित है, बल्कि उनके प्रति अन्याय भी है।

उन्होंने यह भी कहा कि सीमा ने भारत में रहते हुए उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी नियमों और निर्देशों का पालन किया है। ऐसे में उनके प्रति सहानुभूति और सम्मान का दृष्टिकोण रखना चाहिए, न कि उन्हें संदेह के घेरे में डालना चाहिए।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → मोहन भागवत ने वाराणसी में 125 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *