मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

भारत में 17 साल तक रह चुका था, पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया के बीच हुआ हार्ट अटैक , हुई मौत

भारत में 17 साल तक रह चुका था, पाकिस्तान भेजने की प्रक्रिया के बीच हुआ हार्ट अटैक , हुई मौत

अमृतसर में 69 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक की बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उसे पाकिस्तान भेजने का आदेश था, और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे श्रीनगर से लाकर भारत-पाक सीमा पर भेजने की तैयारी की थी। अधिकारियों के मुताबिक, वह पिछले 17 सालों से भारत में रह रहा था, और उसकी वीजा अवधि समाप्त हो चुकी थी।

इसी दौरान, ‘नो ऑब्लीगेशन टू रिटर्न टू इंडिया’ (NORI) वीजा धारक 224 भारतीय और पाकिस्तानी नागरिकों ने अटारी सीमा के एकीकृत जांच चौकी (ICP) के माध्यम से भारत में प्रवेश किया, जबकि 139 पाकिस्तानी नागरिक दूसरी ओर चले गए।

मोनिका राजानी ने साझा की अपनी कहानी पाकिस्तानी पासपोर्ट की धारक 35 वर्षीय मोनिका राजानी के पास NORI वीजा और लॉन्ग टर्म वीजा दोनों हैं। वह अपनी 5 साल की बेटी सैमारा के साथ भारत आईं। मोनिका ने बताया, “मैं पाकिस्तान से भारत इसलिए आई हूं क्योंकि मुझे डर था कि ICP कभी भी बंद हो सकती है। मैं एक हिंदू परिवार से हूं और करीब नौ साल पहले विजयवाड़ा में एक हिंदू से शादी की थी। विजयवाड़ा से मेरे ससुराल वाले और पति मुझे लेने के लिए यहां इंतजार कर रहे थे।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अपराह्न तीन बजे भारत पहुंची, और सीमा शुल्क और आव्रजन मंजूरी में लगभग तीन घंटे लग गए। गर्मी की वजह से अपनी मां के साथ यात्रा कर रहे बच्चों के लिए मंजूरी लेने का इंतजार करना काफी मुश्किल था।”

पहलगाम हमले के बाद सरकार की कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई कड़े कदम उठाए। इन कदमों में सिंधु जल संधि को निलंबित करना, इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों को घटाना, और अल्पकालिक वीजा पर आए पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने या कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आदेश देना शामिल था।

Share
अगला लेख → अप्रैल महीने में Maruti Suzuki ने बेचीं 1,79,791 गाड़ियां, ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *