मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 करोड़ का सौदा बना घाटे का सौदा, खिलाड़ी ने किया बेहद खराब प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स के लिए 11 करोड़ का सौदा बना घाटे का सौदा, खिलाड़ी ने किया बेहद खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली चार टीमों का फैसला नहीं हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दो टीमों के नाम सामने आ चुके हैं। पहले चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हुई और अब राजस्थान रॉयल्स भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान को 100 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी, जो इस सीजन में उनके 11 मैचों में छठी हार थी। राजस्थान की हार का बड़ा कारण उनके मुख्य खिलाड़ियों का उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न कर पाना रहा, जिसमें शिमरन हेटमायर का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। मैच फिनिशर की भूमिका में उन्होंने पूरी तरह से निराश किया है।

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले वेस्टइंडीज के पावर हिटर शिमरन हेटमायर को रिटेन किया था और उन पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फ्रेंचाइजी को उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने इस सीजन बेहद कमजोर प्रदर्शन किया। हेटमायर ने अब तक 11 मैचों में से 10 पारियों में बल्लेबाजी की, जिसमें उन्होंने मात्र 20.78 के औसत से कुल 187 रन बनाए, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल है।

कई मुकाबलों में हेटमायर को मैच खत्म करने का पूरा मौका मिला, लेकिन वे यह जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे। इसी वजह से राजस्थान रॉयल्स ने कुछ ऐसे मैच गंवाए जो लगभग उनके पक्ष में जा चुके थे। अब देखने वाली बात होगी कि अगली नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स उन्हें दोबारा रिटेन करती है या इस बार उन्हें रिलीज करने का फैसला लेती है।

Share
अगला लेख → IPL में खास मुकाम हासिल कर वैभव सूर्यवंशी बने 7वें खिलाड़ी, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *