मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IPL में खास मुकाम हासिल कर वैभव सूर्यवंशी बने 7वें खिलाड़ी, इस सूची में रैना और वॉटसन जैसे दिग्गज भी हैं

IPL में खास मुकाम हासिल कर वैभव सूर्यवंशी बने 7वें खिलाड़ी, इस सूची में रैना और वॉटसन जैसे दिग्गज भी हैं

आईपीएल 2025 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम लीग स्टेज खत्म होने से पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। एक मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले में राजस्थान को 100 रनों की करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। खासकर 14 वर्षीय युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी, जो इस मुकाबले में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

इस प्रदर्शन के साथ ही वैभव एक खास रिकॉर्ड में शामिल हो गए हैं। वे आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में केवल 38 गेंदों में 101 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। उनके इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इस बार नाकाम रहे और महज 2 गेंद खेलकर आउट हो गए।

इस मैच के बाद वैभव आईपीएल के 18 साल के इतिहास में ऐसे सातवें बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने शतक लगाने के बाद अपनी अगली पारी में डक पर विकेट गंवाया। इस फेहरिस्त में सुरेश रैना, शेन वॉटसन, ईशान किशन, यूसुफ पठान, वेंकटेश अय्यर और मार्कस स्टोइनिस जैसे नाम पहले से शामिल हैं।

इसके अलावा वैभव टी20 क्रिकेट में डक पर आउट होने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। पहले स्थान पर अफगानिस्तान के शाह मुरीद हैं, जो 2012 में 13 साल 284 दिन की उम्र में बिना खाता खोले आउट हुए थे। वैभव ने यह रिकॉर्ड 14 साल 35 दिन की उम्र में बनाया। अब तक उन्होंने आईपीएल 2025 में 4 मुकाबलों में 37.75 की औसत से कुल 151 रन बनाए हैं।

Share
अगला लेख → भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन ट्राइडेंट में कराची पोर्ट पर हमला कर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *