मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इस नेता ने पीएम मोदी के सामने कहा, “100 पाकिस्तानियों का इलाज है- नमो मिसाइल

इस नेता ने पीएम मोदी के सामने कहा, “100 पाकिस्तानियों का इलाज है- नमो मिसाइल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में गुस्से की लहर है, और भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश के अमरावती पहुंचे। तेलगू देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि वह पीएम मोदी से मिले, और इस दौरान मोदी जी ने गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया। हमेशा हंसमुख रहने वाले पीएम मोदी इस बार बहुत गंभीर और शोकाकुल नजर आए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह हमला बहुत दुखद है और उनके लिए देश की सुरक्षा हमेशा सबसे पहले रही है। इस मौके पर सीएम चंद्रबाबू नायडू के बेटे और राज्य सरकार के मंत्री नारा लोकेश ने पीएम मोदी से कहा, “100 पाकिस्तानियों का समाधान तो नमो मिसाइल है।”

चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “हालांकि पीएम मोदी पहलगाम के हमले से बेहद दुखी हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जो उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम आतंकवाद से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के कड़े फैसलों का पूरी तरह समर्थन करते हैं।”

Share
अगला लेख → गोरखपुर में एक सनकी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बहनों को गो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *