मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में एक सनकी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बहनों को गोली मारी और फिर खुद पर भी गोली चला दी

गोरखपुर में एक सनकी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर दो बहनों को गोली मारी और फिर खुद पर भी गोली चला दी

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने घर में घुसकर दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

घटना दोपहर करीब 1:35 बजे की है। बताया जा रहा है कि अमन यादव, जो कृषि विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत है, उसकी दो बहनें घर पर थीं। उसी समय मनदीप यादव नामक युवक, जो दूर के रिश्ते में उनका मौसेरा भाई बताया जा रहा है और आजमगढ़ का निवासी है, घर में घुसा और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। उसने दोनों बहनों के पेट और सीने में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां से उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

फिलहाल घटना की असली वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमन की बड़ी बहन की हाल ही में दूसरी जगह सगाई हुई थी, जिससे आरोपी नाराज था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है और पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

Share
अगला लेख → हरियाणा के जल विवाद पर पंजाब की सियासी ताकतें एक मंच पर, सरक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *