मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 400 नई ई-बसें, जानिए साल के अंत तक कितनी और आएंगी

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 400 नई ई-बसें, जानिए साल के अंत तक कितनी और आएंगी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्लीवासियों को एक बड़ी सौगात दी। राजधानी में 400 नई ‘देवी’ इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई गई। इस मौके पर उन्होंने कहा, “यह दिल्ली की जनता के लिए एक सुंदर और महत्वपूर्ण उपहार है। इन बसों से न केवल यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। ये बसें अत्यंत सुरक्षित हैं और यात्रियों को बेहतर सुविधा देंगी। हमारा लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक कुल 2080 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ें।”

70 दिनों में पूरी हुई योजना

इस उपलब्धि पर दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने कहा, “सिर्फ 70 दिनों में इन बसों को राजधानी की सेवा में समर्पित करना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनकी टीम और मंत्रिपरिषद की बड़ी सफलता है। इससे राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवा और अधिक सुलभ और सुरक्षित हो सकेगी। दिल्लीवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

नई ‘देवी’ बसें उन मार्गों पर चलाई जाएँगी, जहाँ हाल ही में अदालत के आदेश पर लगभग 700 पुरानी बसों को हटा दिया गया था। 9 मीटर लंबाई वाली ये इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं।

क्या है ‘DEVI’ योजना?

दिल्ली सरकार की ‘DEVI’ योजना (Dedicated Electric Vehicle Initiative) का उद्देश्य है – राजधानी को पर्यावरण के लिहाज़ से स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना। इस योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों का एक नया बेड़ा खड़ा किया जा रहा है, जिससे सार्वजनिक परिवहन को हरित और आधुनिक बनाया जा सके।

दिल्ली में अब CNG और बैटरी से चलने वाली बसें आम हो रही हैं। DTC (दिल्ली परिवहन निगम) पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी CNG आधारित बस सेवा है और अब इलेक्ट्रिक परिवहन में भी आगे बढ़ रहा है।

EV नीति से नए अवसरों की उम्मीद

दिल्ली की EV (इलेक्ट्रिक वाहन) नीति 2.0 के तहत, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस पहल से प्रदूषण में गिरावट आएगी और करीब 20,000 नई नौकरियाँ भी पैदा होंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयासरत है।

Share
अगला लेख → भारत में कुछ खास हाईवे पर उतर सकते हैं वायुसेना के विमान, यू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *