मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

भूकंप ने जम्मू-कश्मीर और गुजरात को हिलाया, रिक्टर पैमाने पर मापी गई तीव्रता

भूकंप ने जम्मू-कश्मीर और गुजरात को हिलाया, रिक्टर पैमाने पर मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली: हाल ही में जम्मू-कश्मीर, गुजरात और लेह-लद्दाख में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि इन झटकों से किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई। गुजरात में शुक्रवार देर रात रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर में 2.7 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, लेह-लद्दाख में भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई।

गुजरात भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (GSDMA) के अनुसार, पिछले दो सौ वर्षों में इस क्षेत्र में नौ बड़े भूकंप आ चुके हैं। सबसे भयावह भूकंप 26 जनवरी 2001 को कच्छ में आया था, जिसे भारत के इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा भूकंप माना जाता है। इस त्रासदी में लगभग 13,800 लोगों की जान गई थी और 1.67 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे।

भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का उपयोग किया जाता है। इसके स्तर के अनुसार झटकों की गंभीरता का अनुमान लगाया जा सकता है:

  • 0 से 1.9: केवल सिज़्मोग्राफ़ से ही पता चलता है
  • 2 से 2.9: बहुत हल्के कंपन महसूस होते हैं
  • 3 से 3.9: ऐसा लगता है मानो कोई भारी गाड़ी पास से गुजरी हो
  • 4 से 4.9: घर के सामान गिर सकते हैं
  • 5 से 5.9: भारी फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9: इमारतों की नींव को नुकसान हो सकता है
  • 7 से 7.9: इमारतें गिरने का खतरा बढ़ जाता है
  • 8 से 8.9: भारी तबाही और सुनामी की आशंका
  • 9 या उससे अधिक: अत्यधिक विनाशकारी, तीव्र कंपन महसूस होता है

भूकंप क्यों आते हैं?
भूकंप पृथ्वी की सतह के भीतर होने वाली प्राकृतिक और भूगर्भीय गतिविधियों के कारण आते हैं। खासकर टेक्टोनिक प्लेटों की हलचलें इसके पीछे प्रमुख कारण होती हैं। भारत में हिमालय क्षेत्र विशेष रूप से भूकंप संभावित क्षेत्र है, क्योंकि यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट की टकराहट लगातार जारी रहती है। इस टकराव से जो ऊर्जा बनती है, वही समय-समय पर भूकंप के रूप में सामने आती है।

Share This
अगला लेख → नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैग मिलने से मची भगदड़, जांच में ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun