मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

भारत जल्द ही 85 वी स्वॉर्ड मिसाइल, 48 लॉन्चर और नाइट विजन डिवाइस खरीदेगा

भारत जल्द ही 85 वी स्वॉर्ड मिसाइल, 48 लॉन्चर और नाइट विजन डिवाइस खरीदेगा

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र भारतीय सेना ने एक बड़ा कदम उठाया है। सेना ने इमरजेंसी प्रोक्योरमेंट प्रक्रिया के तहत अमेरिका से 85 वी स्वॉर्ड मिसाइलें खरीदने का निर्णय लिया है। इसके साथ-साथ 48 लॉन्चर और नाइट विजन साइट भी खरीदी जाएंगी। यह मिसाइल खास तौर पर आतंकियों को निशाना बनाने के लिए बनाई गई है, खासकर तब जब वे आम नागरिकों के बीच छिपे हों।

वी स्वॉर्ड मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी प्रकार का विस्फोट नहीं करती। इसे ड्रोन के माध्यम से दुश्मन पर छोड़ा जाता है और यह बेहद सटीक तरीके से सिर्फ अपने लक्ष्य को ही खत्म करती है। इसके कारण आसपास मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं होता।

इस मिसाइल को “हेलफायर आर9एक्स” के नाम से जाना जाता है। इसे आमतौर पर “फ्लाइंग जिंसू” या “स्वॉर्ड मिसाइल” भी कहा जाता है। इसकी बनावट और कार्यप्रणाली इसे बेहद अलग बनाती है। इस मिसाइल में छह तेज़ ब्लेड लगे होते हैं, जो लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचने पर खुलते हैं और सीधे उसे काटकर खत्म कर देते हैं। चूंकि इसमें विस्फोटक नहीं होते, इसलिए यह किसी तरह की बड़ी तबाही नहीं मचाती, बल्कि सिर्फ निशाने को खत्म करती है।

अमेरिका ने इसी मिसाइल का इस्तेमाल कर कुख्यात आतंकी और 9/11 के मास्टरमाइंड अयमान अल-जवाहिरी को मारा था। अब भारत भी आतंकवाद के खिलाफ इस हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।

यह मिसाइल तकनीक भारत की आतंक रोधी क्षमता को और मज़बूत बनाएगी, खासकर तब, जब दुश्मन छिपकर हमला करता है या आम जनता की आड़ में छिपा होता है।

Share
टैग: #latest news
अगला लेख → ओपी राजभर ने सरकार से की अपील - कश्मीर जाने की अनुमति दो, आत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *