मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की कड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के 9 स्थानों पर 21 आतंकी ठिकाने तबाह

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की कड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के 9 स्थानों पर 21 आतंकी ठिकाने तबाह

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 9 अलग-अलग स्थानों पर कुल 21 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इन हमलों में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खूंखार आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन की निगरानी की।

अब जानते हैं उन 21 आतंकी ठिकानों के नाम जिन्हें भारतीय सेना ने निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया:

  1. सवाई नाला
  2. सैयद ना बिलाल
  3. मसकर-ए-अक्सा
  4. चेलाबंदी
  5. अब्दुल्ला बिन मसूद
  6. दुलई
  7. गढ़ हबीबउल्लाह
  8. बतरासी
  9. बालाकोट
  10. ओघी
  11. बोई
  12. सेंसा
  13. गुलपुर
  14. कोटली
  15. बराली
  16. डुंगी
  17. बरनाला
  18. महमूना जोया
  19. सरजल
  20. मुरीदके
  21. बहावलपुर

इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य अड्डा मुरीदके भी शामिल है, जिन पर सटीक हमला किया गया। इस ऑपरेशन के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें बताया गया कि यह कार्रवाई पहलगाम हमले के जवाब में की गई है।

विदेश सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ था, और इसका उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में चल रही शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित करना था। खुफिया एजेंसियों ने इस हमले में शामिल लोगों की पहचान कर ली है।

Share
अगला लेख → प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री से सीमा पर जाकर मौजूदा हाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *