मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री से सीमा पर जाकर मौजूदा हालात को समझने को कहा

प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री से सीमा पर जाकर मौजूदा हालात को समझने को कहा

    केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो चुकी है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को निर्देश दिया है कि वे सीमा पर जाकर स्थिति का आकलन करें। इसी क्रम में राजनाथ सिंह अब सीमा की ओर रवाना हो चुके हैं और कुछ ही समय में वे भारत-पाकिस्तान सीमा पर पहुंचकर मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। उल्लेखनीय है कि आज भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की, जिसके बाद सीमा पर दोनों ओर से भारी गोलीबारी और गोलाबारी हो रही है।

    इस हमले में आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य मारे गए हैं। इसके साथ ही मसूद के 4 करीबी सहयोगी भी इस हमले में मारे गए। मसूद अजहर ने खुद बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी कार्रवाई की, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। अपने बयान में मसूद अजहर ने कहा, “अल्लाह तआला फरमाते हैं कि शहीद जिंदा होते हैं। वे अल्लाह के मेहमान होते हैं। मेरे परिवार के दस सदस्यों को आज यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनमें पांच मासूम बच्चे, मेरी बड़ी बहन, मेरी आत्मा को प्रिय साहिबा, मेरे दो भतीजे—एक ज्ञानी और उनकी पत्नी—और मेरी प्यारी विदुषी भतीजी शामिल हैं। हमारे पुराने साथी हुज़ैफ़ा और उनकी मां समेत दो अन्य प्रियजन भी शहीद हुए हैं।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने इन देशों की यात्रा स्थगित की
    भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के बाद उपजे तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी तीन देशों—नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड—की प्रस्तावित यात्रा को रद्द कर दिया है। इन यूरोपीय देशों में मोदी की कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें और वार्ताएं प्रस्तावित थीं। हालांकि इस विदेश दौरे को रद्द करने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है

    Share
    अगला लेख → जानिए कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर स…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *