मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उरई में हुई एक भयावह सड़क दुर्घटना में नींद के कारण पांच की मौत, तीन घायल

उरई में हुई एक भयावह सड़क दुर्घटना में नींद के कारण पांच की मौत, तीन घायल

झांसी-कानपुर हाईवे पर सोमई गिरथन के पास आज सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के अनुसार, कार चालक को नींद आने के कारण उसकी कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेन में जा पहुंची। उसी समय झांसी की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के इकधरा गांव के निवासी ब्रजेश (कार चालक), उनकी पत्नी प्रीति, अंकित की पत्नी संगीता, पुत्री सिद्धिका और पुत्र अत्तु के रूप में हुई है। कार में सवार अंकित, मानवी और मंदा गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अंकित अपने परिवार और चालक ब्रजेश के साथ बुधवार सुबह कार से बेंगलुरु जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सोमई गिरथन के निकट पहुंची, चालक ब्रजेश को नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे कार दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान, झांसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार पांच लोग मौके पर ही मृत हो गए।

घटना के बाद हाईवे पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और गंभीर रूप से घायल तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य किया। ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Share
अगला लेख → यूपी के 19 जिलों में युद्ध के सायरन की आवाज कब और कहां गूंजे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *