मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद PM मोदी ने जताया गर्व, कैबिनेट बैठक और राष्ट्रपति से मुलाकात भी की

सेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद PM मोदी ने जताया गर्व, कैबिनेट बैठक और राष्ट्रपति से मुलाकात भी की

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल स्ट्राइक की है। इस अभियान में सेना ने 9 आतंकी अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया और 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है। इस ऑपरेशन की निगरानी स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा की। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ मंत्री शामिल थे। सभी कैबिनेट सदस्यों ने प्रधानमंत्री के निर्णायक नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने सेना की सटीक और साहसिक कार्रवाई की जमकर तारीफ की।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें “ऑपरेशन सिंदूर” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दोनों की यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

सरकार ने गुरुवार सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद रहेंगे।

Share
अगला लेख → ठाणे में बेमौसम बारिश का कहर, ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से ती…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *