मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

ठाणे में बेमौसम बारिश का कहर, ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

ठाणे में बेमौसम बारिश का कहर, ऑटो रिक्शा पर पेड़ गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कोलसेवाडी इलाके में मंगलवार की रात हुई बेमौसम बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया। बारिश के बीच एक बड़ा पेड़ अचानक एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 8:45 से 10:15 के बीच घटी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रिक्शा चालक उमाशंकर वर्मा (53), नंदा राउत (35) और सीताराम शेलके (45) के रूप में की गई है। तीनों व्यक्ति ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे, तभी भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक पेड़ उनके रिक्शा पर गिर गया और वे उसकी चपेट में आ गए।

ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन इकाई के अनुसार, उक्त समयावधि के दौरान ठाणे शहर में लगभग 20 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आपदा प्रबंधन प्रमुख यासीन तड़वी ने जानकारी दी कि शहर में कुल 13 पेड़ों के गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं, पड़ोसी पालघर जिले में भी तेज बारिश और हवाओं के कारण कई ईंट भट्टों को नुकसान पहुंचा है।

इस बीच मुंबई और आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं यातायात पर इसका खासा असर पड़ा। बारिश के कारण उपनगरीय रेल सेवाओं में बाधा आई और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। ठाणे और रायगढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

मुंबई के पश्चिमी उपनगरों जैसे बोरीवली, कांदिवली, मलाड, अंधेरी और बांद्रा में भारी बारिश देखी गई, जबकि पूर्वी उपनगरों और मुंबई के कुछ अन्य हिस्सों में धूलभरी आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रात 9:35 बजे एक चेतावनी जारी की थी, जिसमें बताया गया था कि अगले तीन से चार घंटों में मुंबई, ठाणे, पालघर और नासिक के कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, बिजली चमक सकती है और मध्यम बारिश हो सकती है।

Share
अगला लेख → जेमिमा रोड्रिग्ज का शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रचा नया क्र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *