मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कारोबारी सत्र के अंत में बाजार ने फ्लैट ग्रीन क्लोजिंग दी, सेंसेक्स 106 अंक और निफ्टी 35 अंक चढ़ा

कारोबारी सत्र के अंत में बाजार ने फ्लैट ग्रीन क्लोजिंग दी, सेंसेक्स 106 अंक और निफ्टी 35 अंक चढ़ा

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली और दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 105.71 अंक यानी 0.13% की बढ़त के साथ 80,746.78 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 34.80 अंक यानी 0.14% की तेजी के साथ 24,414.40 पर बंद हुआ।

गौरतलब है कि मंगलवार को बाजार में गिरावट देखी गई थी, जब सेंसेक्स 155.77 अंक टूटकर 80,641.07 पर और निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 24,379.60 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

बुधवार को सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 13 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए और एक कंपनी के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। टाटा मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 5.20% की तेजी देखी गई, जबकि एशियन पेंट्स के शेयर सबसे अधिक 4.00% टूटे। बजाज फिनसर्व के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

इन शेयरों में रही तेजी

बजाज फाइनेंस के शेयरों में 2.02% की तेजी रही। इसके अलावा एटरनल 1.63%, अडाणी पोर्ट्स 1.41%, टाइटन 1.27%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.16%, पावरग्रिड 1.10%, कोटक महिंद्रा बैंक 1.06%, टाटा स्टील 0.87%, एचडीएफसी बैंक 0.67%, मारुति सुजुकी 0.46%, आईसीआईसीआई बैंक 0.44%, एसबीआई और एक्सिस बैंक 0.38%–0.38%, टेक महिंद्रा 0.23%, और एनटीपीसी 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन शेयरों में रही गिरावट

सनफार्मा के शेयर 1.95% गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा आईटीसी 1.30%, नेस्ले इंडिया 1.06%, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.01%, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.77%-0.77%, भारती एयरटेल 0.33%, टीसीएस 0.29%, लार्सन एंड टुब्रो 0.23%, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.19%-0.19%, और इंडसइंड बैंक 0.03% की गिरावट में रहे।

निफ्टी 50 में शामिल 50 में से 24 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी 26 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Share
अगला लेख → HDFC बैंक ने लोन की ब्याज दरों में की कटौती, ग्राहकों को मिल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *